पलामूः घरेलू विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

7/21/2020 4:24:14 PM

डालटनगंजः झारखंड के पलामू जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि कंडा के वैराही टोला निवासी संतोष (रवि) का पत्नी सोनी देवी (25) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद संतोष ने गुस्से में आकर धारदार टांगी से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने संतोष को पकड़ लिया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूत्रों ने बताया कि संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है। मृतका सोनी आरोपी संतोष की तीसरी पत्नी थी। संतोष और सोनी के बीच अक्सर विवाद होता था। दोनों की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static