भाजपा विधायक के साले संतोष मुंडा की हत्या, अपराधी फरार

5/1/2021 1:21:18 PM

रांचीः झारखंड के गुमला के बसिया थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार को तोरपा से भाजपा विधायक कोचे मुंडा के साले 30 वर्षीय संतोष मुंडा की हत्या कर दी है।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह सात बजे की है। अपने घर से एक किलोमीटर दूर संतोष बसिया पावर ग्रीड के पीछे शौच करने गए थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। पांच गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों के जंगल की ओर फरार होने की सूचना है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले ली है। बसिया डीएसपी विकास लागुरी ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static