Modi Cabinet 3.0: रांची के सांसद संजय सेठ ने ली मंत्रीपद की शपथ, BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Monday, Jun 10, 2024-11:01 AM (IST)

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने राज्य मंत्री के तौर पर मोदी कैबिनेट में शपथ ली। संजय सेठ केंद्र में मंत्री बनने वाले रांची के तीसरे सांसद हैं। संजय सेठ के शपथ लेने के बाद रांची संसदीय सीट को 12 साल बाद मंत्री पद मिला है।
BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर रांची में खासा उत्साह है। रांची के सांसद संजय सेठ के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने तीसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है। राजधानी रांची के हृदयस्थली फिरायालाल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची के सांसद संजय सेठ को मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ झारखंड से 3 लोगों को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने मंत्रिमंडल में स्थान देने को लेकर खुशियां मनाई।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि रांची को एक लंबे अरसे के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने झारखंड से चंद्रप्रकाश चौधरी और अन्नपूर्णा देवी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए पटाखे चलाएं और लड्डू बांटें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
झारखंड में BJP ने सभी 264 प्रखंडों में किया आक्रोश प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी
