भाजपा आधी-अधूरी जानकारी पर आधारित आरोप मढ़ रही: विनोद कुमार पांडेय

Monday, Jun 23, 2025-01:53 PM (IST)

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आधी-अधूरी जानकारी पर आधारित आरोप मढ़ रही है।

पांडेय ने कहा कि यह जनता को भ्रमित करने वाला भाजपा का राजनीतिक स्टंट है। उन्होंने कहा कि ‘‘भाजपा को अगर वाकई राज्य की जनता की चिंता है, तो उन्हें जमीनी स्तर पर हो रहे सुधारों को देखना चाहिए, न कि केवल त्रासदी को राजनीतिक हथियार बनाना चाहिए। झामुमो महासचिव पांडेय ने कहा, सरकार ने बीते वर्षों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए हैं। एंबुलेंस सेवाओं के विस्तार और मरम्मत के लिए बजट आवंटित किया जा चुका है और यह प्रक्रिया प्रगति पर है, लेकिन यह भी समझना होगा कि एक पुरानी और उपेक्षित व्यवस्था को दुरुस्त करने में थोड़ा वक्त लगता है।

पांडेय ने स्पष्ट किया कि रिम्स पार्ट-2 की योजना भविष्य की स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए बनाई गई है और यह किसी एक सेवा की अनदेखी नहीं, बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार का हिस्सा है। पांडेय ने कहा कि विकास की योजना बनाना और वर्तमान समस्याओं का समाधान साथ-साथ चल सकते हैं। यह कहना कि सरकार एंबुलेंस नहीं दे सकती, लेकिन रिम्स-2 बना रही है, एक निराधार तर्क है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static