रबींद्रनाथ महतो ने कंचनजंगा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर प्रकट किया दुख, घायलों के प्रति जताई संवेदनाएं

6/18/2024 1:48:14 PM

 

रांचीः झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सिलीगुड़ी से कोलकाता के बीच चलने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख प्रकट किया है। महतो ने दुर्घटना में मारे जाने वाले लोगों एवं घायलों के परिवार जनों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह ट्रेन अपने प्रस्थान और गन्तव्य की दूरी तय करने के बीच झारखंड के संथाल से जुड़े इलाकों से होकर भी गुज़रती है। दुर्घटना में मृतकों के परिवारों एवं दुर्घटनाग्रस्त लोगों के लिए ये बहुत ही दुखद क्षण है।

वहीं रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि मैं दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार जनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही इस ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए लोगों की जल्द से जल्द स्वस्थ लाभ प्राप्त होने की ईश्वर से कामना करता हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static