"आज सत्य की जीत हुई और झूठ पराजित हुआ", हेमंत सोरेन को HC से जमानत मिलने पर कांग्रेस ने जताई खुशी

6/28/2024 3:13:13 PM

रांची: हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राकेश सिन्हा ने कहा कि हमें लगता है कि सत्य की जीत हुई है और झूठ पराजित हुआ है।

राकेश सिन्हा ने कहा कि न्यायालय के प्रति हमारा कृतज्ञता और आभार। राकेश सिन्हा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे भारतीय जनता पार्टी का जो चल और चरित्र है वह सामने आया कि कैसे एक साजिश के तहत हेमंत सोरेन जी के और राज्य के विकासशील सरकार को बदनाम करने का एक स्टूडियो जीत रचा गया था। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के इस फैसले ने इसकी भी पोल खोल कर रख दी। वहीं, कांग्रेस ऑफ़िस में हेमंत सोरेन को बेल मिलने पर जश्न मनाया जा रहा है।गठबंधन सरकार में रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे को लड्डू खिला रहे हैं।

बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को हेमंत सोरेन की जमानत पर फैसला सुनाया। इस मामले में जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने फैसला सुनाया। लैंड स्कैम मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 5 महीने बाद जमानत मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static