"अगर हेमंत सोरेन जेल न गए होते तो आज देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी होते", JMM का दावा

6/29/2024 11:21:11 AM

रांची: झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने हेमंत सोरेन की रिहाई पर कहा कि आज एक बहुत विशेष दिन है। आज सत्य की जीत हुई है। पार्टी की तरफ से आप सभी को बहुत बहुत बधाई।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय का जो एक आदेश आया है जिसमें हमारे नेता हेमंत सोरेन को पिछले 148 दिनों तक कारावास पर रहना पड़ा, इसकी विवेचना करते हुए आज एक बहुत बड़ी राहत और सुकून हम लोगों को हुआ है जब माननीय न्यायालय ने उनको उनकी अर्जी पर जमानत देने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि आज हमें जो जमानत मिली है यह जमानत कोई आसान शब्द नहीं है। ये झारखंड के 4 करोड़ लोगों के विश्वास की जमानत है।

केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आप चाहते थे कि जो हमारे इंडिया गठबंधन के नेता है उसके पैरों में बेड़ी लगा दिया जाए ताकि न वो राज्य में घूम सके न देश में घूम सके। उन्होंने कहा कि ये सारा कुछ भाजपा का किया था, ईडी का इसमें कहीं कोई आरोप नहीं था। वो सिर्फ एक कठपुतली थी। वह भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर काम कर रही थी ताकि चुनाव में झारखंड में एनडीए को बढ़त मिले। उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि अगर हेमंत सोरेन बाहर रहते और पूरे देश में घूमते तो आज देश की राजनीतिक स्थिति कुछ और होती। आज हमारे नेता राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होते हैं नेता प्रतिपक्ष नहीं होते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static