विधायक बनने के बाद पहली बार Giridih पहुंची कल्पना सोरेन, नए परिषद भवन में अधिकारियों के साथ की बैठक

6/22/2024 6:21:03 PM

Giridih: कल्पना मुर्मू सोरेन विधायक बनने के बाद पहली बार आज गिरिडीह पहुंची। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन का जोरदार स्वागत किया। काफी संख्या में लोगों ने कल्पना सोरेन से मुलाकात की और गांडेय इलाके की जन समस्या पर चर्चा की।

कल्पना सोरेन ने नए परिषद भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को कई दिशा- निर्देश दिए। बैठक करने के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को भी सुना।

कल्पना सोरेन ने एक-एक ग्रामीण को हर योजनाओं को सही तरीके से धरातल पर उतारने का भरोसा दिया। वहीं, कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बताया,"आज गांडेय विधानसभा में अपनों के बीच जो वादा किया है उसे निभाया जाएगा। विभिन्न कार्य योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। गांडेय विधानसभा वासियों का स्नेह और आशीर्वाद मेरी शक्ति है। सभी की समस्याओं को दूर करते हुए योजनाओं से जोड़ते हुए हम मिलकर गांडेय को प्रगति की राह पर ले जायेंगे"।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static