Road Accident: मंत्री बेबी महतो के रिश्तेदार की मौत, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गई जान

Saturday, Jun 22, 2024-03:13 PM (IST)

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंत्री बेबी देवी के रिश्तेदार की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के पतरा टोली मुख्य मार्ग का है। बताया जा रहा है कि मृतक विनोद पतरा टोली मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इस दौरान वह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर विनोद की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक विनोद के घर में मातम माहौल छा गया है।

कौन हैं बेबी देवी
बेबी देवी जिन्हें बेबी महतो के नाम से भी जाना जाता है एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो 4 जुलाई, 2023 से दूसरे हेमंत सोरेन मंत्रालय में निषेध और उत्पाद शुल्क मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्य हैं। वह पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद बेबी देवी को मंत्री बनाया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static