जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया रथ, मची चीख-पुकार; 2 छात्रों की मौत

Monday, Jul 20, 2026-05:38 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले में सोमवार को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में इस्तेमाल किए जा रहे एक रथ के 11,000 वोल्ट के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

यह घटना टोरपा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां करीब 10 लड़के रथ के साथ खेल रहे थे और उनमें से कुछ उस पर चढ़ गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "रथ के 11,000 वोल्ट के चालू बिजली तार के संपर्क में आने से कम से कम सात लड़के घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लड़कों को खूंटी सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अन्य घायलों का टोरपा के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।" 

खूंटी सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर ओरांव ने बताया कि करीब 15 वर्ष उम्र के तीन लड़कों को अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा, "इनमें से दो को मृत अवस्था में लाया गया था जबकि एक का इलाज जारी है।" एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि रथ को टोरपा स्थित मौसी बाड़ी में खड़ा किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static