जंगली हाथी का तांडव: सुबह टहलने निकले 59 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Tuesday, Jul 28, 2026-11:54 AM (IST)

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक जंगली हाथी ने 59-वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि यह घटना चाकुलिया थाना क्षेत्र के कलियाम गांव में उस समय हुई, जब अनिल महतो सुबह अपने घर के पास टहलने निकले थे। उन्होंने बताया कि महतो को पहले एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में दूसरे अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। 

प्रभागीय वन अधिकारी सबा आलम अंसारी ने बताया कि विभाग ने मृतक के परिवार को एक लाख रुपए की अंतरिम सहायता प्रदान की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static