रिश्ते हुए शर्मसार...मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग महिला के साथ भतीजे ने किया दुष्कर्म
Thursday, Oct 29, 2026-05:11 PM (IST)
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके भतीजे ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात मंझगांव थाना क्षेत्र में हुई।
परिजनों के अनुसार, महिला दर्द से कराह रही थी। जब उन्होंने उससे पूछा कि क्या हुआ है, तो उसने कथित यौन उत्पीड़न के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राफेल मुर्मू ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
जांच जारी होने के कारण अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुर्मू ने कहा कि आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के बीच पहले से विवाद था।

