विधायक लोबिन हेम्ब्रम की अन्याय यात्रा का JMM कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, धक्का मुक्की कर झंडा-बैनर फाड़ा

3/8/2024 6:19:12 PM

Sahibganj: बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम के साथ बरहेट में झामुमो कार्यकर्ताओं ने बीते गुरुवार को धक्का-मुक्की की। झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनके झंडा-बैनर को फाड़ दिया तथा कार्यक्रम को बंद करा दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम सरकार से नाराज हैं और अपनी नाराजगी के कारण उन्होंने 7 मार्च से अपनी ही सरकार के खिलाफ अन्याय यात्रा शुरू की। लोबिन हेम्ब्रम अपनी कई मांगों को लेकर राज्य स्तरीय अन्याय यात्रा निकालने वाले थे। आरोप है कि लोबिन के इस कार्यक्रम का झामुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कहा जा रहा है कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने लोबिन हेम्ब्रम के साथ धक्का-मुक्की की। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित वहां से निकाला। भोगनाडीह पहुंचने पर उन्हें मालूम हुआ कि उनके कार्यक्रम में आ रहे लोगों को वहां रोक दिया गया है तथा झंडा-बैनर फाड़ दिया गया है, जिसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी को मामले की जानकारी दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोबिन हेम्ब्रम मुर्दाबाद, पार्टी से इस्तीफा दो आदि के नारे भी लगाए।

लोबिन ने बताया कि उनका काफिला बरहेट में झामुमो कार्यालय के पास पहुंचा तो कुछ झामुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह आगे बढ़ गए। लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि स्थानीय सांसद विजय हांसदा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज को कोई दबा नहीं सकता है। वह जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए आवाज उठाते रहेंगे। लोबिन ने कहा कि विजय हांसदा को टिकट देने से यहां पार्टी कमजोर होगी। इस वजह से उन्होंने भी प्रत्याशी बदलने की मांग पार्टी पदाधिकारियों से की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static