Palamu News: जमीन विवाद में JMM नेता की हत्या, टांगी से किया गया हमला; इलाके में सनसनी
Wednesday, Oct 15, 2025-11:49 AM (IST)

पलामू: झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के डंडार गांव में जमीन विवाद में बीते मंगलवार सुबह झारखंड मुक्ति मोर्चा के पांकी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की हत्या कर दी गयी।
ये भी पढ़े:- झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान में सफलता, सितंबर के अंत तक 266 माओवादी गिरफ्तार, 32 की मौत, 30 ने किया आत्मसमर्पण
पिछले सात साल से झामुमो में थे मुन्ना सिन्हा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुन्ना पर टांगी से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मुन्ना पिछले सात साल से झामुमो में थे एवं दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बने थे।
ये भी पढ़े:- हेलमेट से की पिटाई, गला घोंटा और शव को सड़क पर रख दिया...30 लाख रुपये के लिए पति ने रची पत्नी के कत्ल की खौफनाक साजिश
"जमीन विवाद में हत्या बर्दाश्त नहीं किया जाएगा"
घटना की जानकारी मिलने पर झामुमो के पलामू जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एमएमसीएच पहुंचे एवं मुन्ना की मां चिंतामणि देवी से मिलकर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया एवं जिला प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद में हत्या बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।