JMM ने BJP नेता डॉ प्रदीप वर्मा पर बोला हमला, हलफनामे में संपत्ति छिपाने का लगाया आरोप

3/15/2024 10:18:27 AM

Ranchi: झामुमो ने झारखंड से भाजपा कोटे से नवनिर्वाचित सांसद डॉ प्रदीप वर्मा पर हमला बोला है। झामुमो ने कहा कि झारखंड में आदिवासी मूलवासी की बात करने वाली भाजपा बाहरी को राज्यसभा भेजने का काम किया है। आजमगढ़ के एक व्यक्ति को झारखंड से राज्यसभा भेजने का काम किया गया।

"JMM ने हलफनामे में संपत्ति छिपाने का लगाया आरोप"
झामुमो ने भाजपा के विजयी उम्मीदवार पर संपति छुपाने का आरोप लगाया। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने अपने कैम्प कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि डॉ प्रदीप वर्मा ने जो हलफनामा चुनाव लड़ने से पूर्व अपनी संपत्ति को लेकर चुनाव आयोग को भेजा है उसमें उन्होंने अपनी दर्जनों चल अचल संपत्तियों का ब्यौरा नहीं दिया है। यही नही आजमगढ़ के एक व्यक्ति जो कि अपने को रांची का निवासी बताया और जो वोटर खिजरी का है। उन्होंने भाजपा पर हमला जारी रखते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर अपनी बातों को रखा। सरफराज जी को राज्यसभा में जीत मिली, गोड्डा के सांसद ने राष्ट्रपति के पास लेटर भेजा जिसके कारण यहां चुनाव नहीं हुआ। परिणाम पहले 21 मार्च को आना था, लेकिन 14 मार्च को ही घोषित कर दिया गया। भाजपा झारखंड को महाराष्ट्र और हरियाणा बनाने में लगी थी। महाराष्ट्र से महापात्रा को लेकर झारखंड आई और खेला करना चाहती थी, लेकिन झारखंड में औंधे मुंह गिर गए।

"BJP के लोग गंदगी में रहते-रहते अब करने लगे सड़ी गली बात"
झामुमो ने कहा कि भाजपा के लिए संविधान कोई मायने नहीं रखता है। यह लोग संविधान से इतर काम कर रहे है। कुछ दिन पहले की बात करें तो गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद एक सांसद बयान दे रहे थे कि कोई चुनाव अब नहीं हो सकता है। कई कोर्ट का हवाला दे रहे थे। राज्यभवन की दौड़ लगा रहे थे, लेकिन झारखंड में चुनाव नहीं होने का दम भरने वाले लोग हरियाणा में कैसे मुख्यमंत्री बना दिया जबकि वह विधायक भी नहीं है। झामुमो ने कहा कि भाजपा के लोग गंदगी में रहते- रहते अब सड़ी गली बात करने लगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static