फर्जी वीडियो की खुली पोल... फेमस होने के लिए बनाई थी मारपीट की फेक वीडियो, झारखंड के 2 मजदूर गिरफ्तार

Thursday, Mar 09, 2023-11:06 AM (IST)

रांची: तमिलनाडु में बिहार और झारखंड के मजदूरों के साथ मारपीट और हत्याओं की झूठी खबरें फैलाने वाले झारखंड के एक प्रवासी मजदूर और उसके दोस्त को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लोकप्रियता हासिल करने के लिए बनाया गया था फेक वीडियो
दरअसल, गिरफ्तार मनोज यादव और उसके दोस्त ने वीडियो में तमिलनाडु और झारखंड सरकार से अपने घर लौटने में मदद की गुहार लगाई थी। तमिलनाडु पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “तांबरम सिटी पुलिस ने इसकी जांच की और पता चला, यह वीडियो आरोपी मनोज यादव द्वारा लोकप्रियता हासिल करने और प्रवासी मजदूरों के बीच अशांति पैदा करने के लिए बनाया गया था।”

आरोपी ने किया कबूल
तमिलनाडु पुलिस ने यादव का एक कबूलनामा वीडियो भी जारी किया, जिसमें उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, मैंने और मेरे दोस्तों ने एक फेक वीडियो बनाया। मैं 25 साल से तमिलनाडु में रह रहा हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं हुई है। खाना, रहना सब कुछ मिलता है। मेरे दोस्तों ने लोकप्रियता हासिल करने के लिए वीडियो डाला। ये सब झूठ हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static