झारखंड के इस जिले में आवारा सांड बना काल, बुजुर्ग की ली जान; इलाके में फैली दहशत

Tuesday, Apr 29, 2025-01:40 PM (IST)

Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के एक गांव में एक सांड ने जमकर उत्पात मचा रखा है। आए दिन लोगों पर हमले करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर रहा है। वहीं सोमवार शाम एक 65 वर्षीय शख्स को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उनकी जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लटमा गांव की है। मृतक शख्स की पहचान  65 वर्षीय दिलीप रजवार के रूप में हुई है जो कि एजी ऑफिस से सेवानिवृत्त थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिलीप रजवार मंदिर से अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में सांड ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनकी मौत हो गई। वहीं अब सांड के आतंक के कारण लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सांड ने पहले भी दो लोगों पर हमला किया था जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static