झारखंड आ रहे बंगाल के दंगा पीड़ितों को झारखंड सरकार सुरक्षा और पुनर्वास दे: दीपक प्रकाश

Saturday, Apr 19, 2025-12:11 PM (IST)

रांची: झारखंड में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद दंगा से पीड़ित लोग जो झारखंड में आकर शरण ले रहे हैं उन परिवारों को सुरक्षा, अस्थाई आवास, भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पत्र लिखा है।

"झारखंड हमेशा से विविधता और मानवता का पोषक रहा है"
प्रकाश ने अपने पत्र में झारखंड की मानवता वाली छवि का जिक्र करते हुए लिखा है कि झारखंड हमेशा से विविधता और मानवता का पोषक रहा है। ऐसी स्थिति में इन पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और सहारा देना न केवल एक संवैधानिक दायित्व है, बल्कि मानवीय कर्तव्य भी। प्रकाश ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुए दंगों के चलते अनेक हिंदू परिवार जान बचाकर झारखंड की सीमाओं में शरण लेने को विवश हो रहे हैं। इन परिस्थितियों में वे अत्यंत भय, असुरक्षा और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

प्रकाश ने पत्र में आगे कहा कि मानवता और संविधान के मूल्यों को ध्यान में रखते हुए हमारा आपसे आग्रह है कि इन शरणार्थी परिवारों की पहचान कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्हें अस्थाई आवास, भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रशासनिक स्तर पर इनके पुनर्वास के लिए विशेष टीम गठित की जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static