झारखंड में मौसम का दिखेगा विकराल रूप, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Tuesday, Apr 08, 2025-02:12 PM (IST)

Jharkhand Weather Update: मौसम विभाग की तरफ से झारखंड में बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं इस दौरान मेघ गर्जन व वज्रपात तथा तेज हवाओं की भी आशंका जताई गई है।

पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट

रांची मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य में अच्छा खासा पड़ने वाला है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से झारखंड के मौसम में बदलाव देखा जाएगा। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में  पांच दिनों यानी 8 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग,धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुड़, खूंटी, रामगढ़ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिल सकती है।

प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश 

इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। जिस कारण प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को खुले स्थानों पर न जाने के लिए कहा गया है। खेतों में काम करने वालों को भी सावधान रहने की सलाह दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static