लोहरदगा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली

12/30/2022 4:54:27 PM

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया जबकि एक अन्य गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भाकपा (माओवादी) के स्वयंभू कमांडर रविंद्र गंझू के नेतृत्व में 18 माओवादियों के कोर्बो जंगल में मौजूद होने की खबर मिली थी, जिसके बाद झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर अभियान चलाया।

अभियान के दौरान 2 माओवादियों को पकड़ा गया
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को देखते ही माओवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू की, जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उनके अनुसार मुठभेड़ के दौरान माओवादी घने जंगल में भाग गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान 2 माओवादियों को पकड़ा, जिनमें एक की पहचान स्वयंभू कमांडर चंद्रभान पहन के रूप में हुई।

दोनों माओवादियों पर था 5-5 लाख रुपये का इनाम
उनके अनुसार उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी के अनुसार दूसरे माओवादी की पहचान भी स्वयंभू कमांडर गोविंद बिरिजा के रूप में हुई है और दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static