"EC का झारखंड नहीं आना संदेह पैदा कर रहा", JMM का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- मोदी जी के लिए मणिपुर इस देश का हिस्सा नहीं

3/10/2024 12:19:52 PM

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर चुनाव आयोग को लेकर अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा कि चुनाव की परंपरा छूट रहा है। उन्होंने कहा की चुनाव आयोग का झारखंड आने की कोई सूचना नहीं है। मोदी जी के लिए मणिपुर इस देश का हिस्सा नहीं है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग का झारखंड नहीं आना संदेह पैदा हो रहा है। चुनाव आयोग ने सुविधा एप की जानकारी दी। चुनाव आयोग ने खर्च की राशि बढ़ाई है। साथ ही गाड़ियों की संख्या भी बढ़ा दी है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 2 चुनाव 2019 का हमने देखा है। बीजेपी के स्टार प्रचारक के कारण हमें कई बार परेशानी हुई है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमारे यहां 14 सीट है और 7 चरण में चुनाव हुआ था जबकि यूपी में 80 लोकसभा चुनाव की सीट है। वहां 4 चरण में चुनाव हुआ था।  चुनाव आयोग के लिए झारखंड का भी महत्व है या नहीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static