दीपक प्रकाश ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे कनेक्ट करता है Namo App

9/20/2021 3:38:33 PM

 

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत झारखंड में नमो एप डाउनलोड और एप से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने रविवार को कहा कि नमो ऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सीधे जुड़ा जा सकता है। यह प्रधानमंत्री का ऑफिशियल ऐप है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यंग आंत्रप्रेन्योर्स, महिलाओं, छात्रों, किसानों, गरीब गुरबा और आम जनता से नमो एप के जरिए सीधी बात करते हैं। नमो एप के माध्यम से कोई भी प्रधानमंत्री मोदी को सुझाव भेज सकते हैं। यह एप यूजर्स तक लेटेस्ट इंफॉर्मेशन, अपडेट पहुंचाता है, साथ ही इसकी मदद से आप अलग-अलग कार्यों में अपना योगदान भी दे सकते हैं। इसके जरिए प्रधानमंत्री से बात कर सकते हैं और अपने सुझाव उनके साथ साझा कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात' कार्यक्रम भी आप इस एप के जरिए सुन सकते हैं। यह मोबाइल एप आपको सरकार के कामकाज की जानकारी भी देता है। साथ ही, इसमें इंफोग्राफिक्स की मदद से आप यह जान सकते हैं कि कैसे गुड गवर्नेंस से लोगों की जिंदगी सुधर रही है। उन्होंने आम लोगों से भी नमो एप डाउनलोड करने का आग्रह किया, साथ ही युवा मोर्चा द्वारा विशेष अभियान के तहत लोगों को नमो एप से संबंधित जागरूकता एवं डाउनलोडिंग कार्य की सराहना की।

सेवा और समर्पण अभियान के प्रमुख बालमुकुंद सहाय और सुबोध सिंह गुड्डू के नेतृत्व में प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों में एप्प डाउननलोडिंग एवं जागरूकता अभियान, पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री को बधाई एवं आभार संदेश का अभियान चलाया गया है। नमो एप डाउनलोडिंग अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर सात अक्टूबर तक चलेगा।

प्रदेश भर में कुल 17, 18 और 19 तारीख यानी तीन दिनों में 180 स्थानों पर स्टॉल लगाकर 7574 लोगों को एप डाउनलोड कराया गया। साथ ही प्रदेश भर से भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आम लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड के माध्यम से जन्मदिन की बधाई एवं आभार संदेश दिया। बधाई एवं आभार संदेश 19 से 26 सितंबर तक अभियान चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static