पूजा सिंघल प्रकरण पर भाकपा ने राज्य सरकार पर जमकर साधा निशाना, कही ये बात

5/10/2022 3:35:10 PM

 

रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सह हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूब चुकी है जिसका जीता जागता नमूना पूजा सिंघल आईएएस के प्रकरण में दिखाई दे रहा है।

सरकार के मुख्यमंत्री की पत्नी एवं प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद सहित मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन पर स्टोन माइन्स लीज प्रकरण इसमें मुख्यमंत्री के पद के दुरुपयोग कर लीज लिया गया। आईएस अधिकारी पूजा सिंघल खान सचिव के पास कई सौ करोड़ की संपत्ति का उजागर होना, उनके सीए के पास करोड़ों की नगदी बरामद होना, साथ ही उनके रिश्तेदारों एवं सगे संबंधियों के पास कई बेनामी संपत्ति कि कागजात मिलना ये साबित करता है कि राज्य के उपायुक्त से लेकर सचिव एवं प्रधान सचिव स्तर तक के अधीकारी झारखंड की संपदाओं की लूट मे लगे अधिकारियों ने करोड़ों रुपए अवैध रूप से लूट कर जमा किए गए हैं।

भुनेश्वर मेहता ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मांग करती है कि राज्य गठन से लेकर अब तक जिले से लेकर सचिवालय तक कार्य करने वाले भ्रष्ट ऑफिसर की संपत्ति की जांच हो। भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों कोई भी जांच हो और वैसे भ्रष्ट अधिकारियों पर भ्रष्टाचार की मामला दर्ज कर गिरफ्तार करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static