"भाजपा से लोगों का मन टूट चुका है", भाकपा माले के महासचिव ने कहा- देश की जनता BJP को धूल चटाने का काम करेगी

4/24/2024 12:12:21 PM

रांची: भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पूरे देश में लोकसभा चुनाव का माहौल चल रहा है। सभी पार्टियों अपने-अपने प्रत्याशी को जीतने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है।

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इसी को लेकर रविवार को झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन के नेताओं की तरफ से उलगुलान रैली का आयोजन किया गया। उलगुलान रैली में इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस, झामुमो, आप, भाकपा माले, राजद सहित तमाम राजनीतिक पार्टियां ने हिस्सा लिया। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के रामलीला मैदान, रांची के प्रभात तारा मैदान और मुंबई के रैलियों में लोग हिस्सा ले रहे हैं। यह कहीं न कहीं यह बता रहा है कि अब भारतीय जनता पार्टी से लोगों का मन टूट चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन के नेताओं को उम्मीद है कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी को धूल चटाने का काम करेगी।

कोडरमा लोकसभा सीट को लेकर दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इस सीट पर इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर वह चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कोडरमा की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार भाकपा माले को जिताने का काम करें ताकि कोडरमा का विकास हो सके। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोडरमा एक ऐसा लोकसभा क्षेत्र में शामिल है जहां पर भाजपा ने सबसे ज्यादा शासन किया है। उसके बावजूद भी कोडरमा का विकास शिथिल पड़ा हुआ। उन्होंने बताया कि 1 मई यानी मजदूर दिवस के दिन भाजपा मलिक के प्रत्याशी कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन करेंगे। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की जनता से भाकपा माले के प्रत्याशी धन बल और जनबल के साथ की आग्रह लगा रहे हैं क्योंकि जनता के ही सहयोग से भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सांसद अन्नपूर्णा देवी को हराया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static