"BJP ने कहा था कि हमें वोट दो हम महंगाई को कम करेंगे, लेकिन...", चंपई सोरेन का हमला

5/4/2024 12:28:46 PM

Jamshedpur: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। चंपई सोरेन ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने महंगाई नाम पर वोट मांगा था। भाजपा ने कहा था कि हमें वोट दो, हम महंगाई को कम करेंगे।

सीएम चंपई ने कहा कि ये लोग गैस सिलेंडर लेकर जुलूस निकाला करते थे। उस समय गैस सिलेंडर लगभग 400 रुपये में मिलता था, लेकिन आज क्या हुआ? चंपई सोरेन ने कहा कि इन्होंने कहा था कि हम अच्छे दिन ले आएंगे, हर परिवार को पंद्रह लाख रुपये और हर साल एक करोड़ नौकरी देंगे, लेकिन क्या हुआ? इन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया। चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा को झारखंड में वोट मांगने का अधिकार नहीं है। केंद्र सरकार ने झारखंड के लिए पीएम आवास का पैसा बंद कर दिया। इसलिए हमारे युवा सम्राट हेमंत बाबू की सरकार अबुआ आवास योजना लेकर आई। हमने 2 कमरे की जगह 3 कमरा देने का काम किया।

चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड विधानसभा से सरना धर्म कोड पास करके राजभवन भेजा गया, लेकिन राजभवन ने इसे रोका है। ऐसे में पीएम मोदी को आदिवासियों पर बोलने का हक नहीं है। चंपई सोरेन ने आह्वान किया कि आप सभी महागठबंधन के प्रत्याशी को तीर-धनुष पर वोट देकर जिताएं। यह देश की दिशा और दशा तय करेगा। चंपई ने कहा कि हम भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। जिन्होंने हेमंत सोरेन को जेल में डाला है, उसे झारखंड में एक भी सीट जीतने नहीं देंगे। चंपई सोरेन ने कहा कि ये लड़ाई लोकतंत्र, संविधान बचाने और भाजपा के तानाशाही के विरोध में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static