CM चंपई का मोदी पर हमला- देश के PM आदिवासी विरोधी हैं, वह कभी भी उनके हित में कार्य नहीं कर सकते

5/6/2024 1:54:06 PM

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) ने चाईबासा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री आदिवासी विरोधी हैं, वह कभी भी आदिवासी के हित में कार्य नहीं कर सकते।

"PM कभी भी आदिवासी के हित में कार्य नहीं कर सकते"
सीएम चंपई ने कहा कि कोल्हान-पोड़ाहाट की धरती में मानकी-मुंडा व्यवस्था चलती है, लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने मानकी-मुंडा के हक अधिकार को छिनने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी है, मानकी-मुंडा को सम्मान देने का कार्य किया है। मानकी-मुंडा के नाम से छात्रवृति योजना राज्य सरकार चला रही है। 2 दिन पहले देश के प्रधानमंत्री चाईबासा पहुंचे थे। वह आदिवासियों के हक की बात करते हैं, लेकिन आदिवासियों को उनका अधिकार आपकी सरकार ने क्यों नहीं दिया?

"झारखंड की खनिज संपदाओं को लूटने के लिए BJP को वोट चाहिए"
सीएम ने कहा आदिवासियों के हक, अधिकार, लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाए। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदाओं को लूटने के लिए भाजपा को वोट चाहिए। हमारे जल, जंगल, जमीन को बेचकर अडानी अंबानी के हाथों में भाजपा सौंपना चाहती है, जिसे कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा नहीं चाहती कि यहां के आदिवासी-मूलवासी आगे बढ़े। हमारी मानकी, मुंडा व्यवस्था को खत्म करने की साजिश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static