जामताड़ा में बोले BJP नेता बाबूलाल मरांडी- PM मोदी ने 10 वर्षों में देश के विकास के लिए किया काम

4/11/2024 9:36:52 AM

 

जामताड़ाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दस वर्षों में देश के विकास के लिए काम किया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दस वर्ष के कार्यकाल में देश के विकास के लिए काम किया है। कांग्रेस के 50 से अधिक वर्षों तक देश में राज किया लेकिन विकास का काम नहीं हुआ। झारखंड के लोगों को कभी कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया। झारखंड के लड़ाई लड़ने वाले लोगों को कांग्रेस ने पर्चेज किया।

दुमका लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और झारखंड के कैबिनेट मंत्री बसंत सोरेन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा की देवर और देवरानी को खाना थाली में परोस कर मिला। असली संघर्ष तो मेरे पति दुर्गा सोरेन ने किया है। इन लोगों ने कभी संघर्ष ही नही किया झारखंड बनाने में, इन लोगों को थाली में सबकुछ परोसा हुआ मिला है।

शिबू सोरेन सर्वेसर्वा है, लेकिन मैं और मेरे पति पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन ने सब कुछ इनलोगों को दिया है और आज मुझे ही अलग-थलग कर दिया गया। वहीं इससे पूर्व दुमका लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जामताड़ा, नाला, सारठ विधानसभा स्तरीय बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित सरण की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static