बाबूलाल मरांडी ने बूथ स्तरीय सम्मेलन में झारखंड सरकार पर बोला हमला, CM चंपई को जेल जाने की दी नसीहत

4/7/2024 12:05:53 PM

गढ़वा: पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा में आयोजित बूथ स्तरीय सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया।

बाबूलाल मरांडी ने पलामू लोकसभा क्षेत्र के लोगों से अपने प्रत्याशी विष्णु दयाल राम को जिताने की अपील की। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि ये लोग आगे बढ़ते देश के विकास को रोकना चाहते है।

मरांडी ने कहा कि इस बार 400 पार का नारा के साथ भाजपा चुनाव जीतेगी। वहीं मरांडी ने हेमंत पार्ट 1 और हेमंत पार्ट 2 पर हमला बोलते हुए चंपई सोरेन को भी जेल जाने की नसीहत दे दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static