कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा भ्रष्टाचार के सहोदर भाई हैं: बाबूलाल मरांडी

4/23/2024 8:47:12 AM

रांचीः झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन को 14 सीट जीतना है। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 सीट लेकर तीसरी बार देश की बागडोर संभाले, यही निवेदन करने आया हूं। वे चाईबासा में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

बाबूलाल मरांडी सांसद प्रत्याशी गीता कोड़ा के नामांकन के अवसर पर चाईबासा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में देश और झारखंड के लिए काफी काम किया है। पार्टी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा दिया है। इस दौरान सभी वर्गों के लिए काम किया। पिछली किसी भी सरकार ने अपने कार्यकाल में इतना काम नहीं किया। भाजपा जो कहती है, वह करती है।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड अलग राज्य भी भाजपा की देन है। झारखंड की लड़ाई वर्षों से लड़ी जा रही थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस राज्य की लोगों की भावना का कद्र नहीं किया। कभी सम्मान नहीं दिया। यहां के नेता जयपाल सिंह और शिबू सोरेन को खेलाते और खिलाते रहे, लेकिन झारखंड राज्य नहीं बना। भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद झारखंड अलग राज्य बना देगी। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार बनते ही 15 नवंबर, 2000 को झारखंड अलग राज्य का गठन हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static