प्रदेश, लोकसभा और विधानसभा स्तर पर बनेगी समन्वय समिति, NDA गठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा चुनाव: बाबूलाल मरांडी

4/19/2024 8:13:25 AM

Ranchi: झारखंड एनडीए घटक दलों की बैठक बीते गुरुवार की देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के डिबडीह आवास पर संपन्न हुई।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू,सांसद प्रदीप वर्मा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद खीरू महतो, आजसू  के देवशरण भगत एवं लोजपा के वीरेंद्र प्रधान एवं राजकुमार राज उपस्थित थे। मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में लोकसभा चुनाव एनडीए के सभी घटक दल पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा।

मरांडी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर सभी दलों से 2-2 प्रतिनिधियों को मिलाकर राज्य स्तर पर समन्वय समिति बनेगी और इसी तर्ज पर लोकसभा एवं विधानसभा  स्तर पर भी समिति बनेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनता फिर एक बार मोदी सरकार बनाने को लेकर संकल्पित है। मरांडी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट एनडीए जीतेगा। आगामी 4 जून को 400 पार का संकल्प पूरा होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static