पलामू में ACB ने महालेखागार कार्यालय के लिपिक को रिश्वत लेते रंगेहाथों किया गिरफ्तार

9/25/2021 1:38:13 PM

 

डालटनगंजः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड ने शुक्रवार को गढ़वा जिले के महालेखागार कार्यालय के लिपिक रविन्द्र पांडे को चार हजार पांच सौ रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि गढ़वा जिले के टंडवा के सत्यम कुमार ने ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि खतियान की नकल निकाले के बदले पांडे लगातार रिश्वत की मांग कर रहे हैं। सत्यापन के क्रम में आरोप को सही पाए जाने के बाद लिपिक की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।

विशेष टीम ने आज लिपिक को परिवादी कुमार से रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लिपिक को मेदिनीनगर कार्यालय लाया जा रहा है जहां उससे पूछताछ की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static