चमोली हादसाः बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे 15 मजदूरों के शव, कृषि मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

4/29/2021 4:08:39 PM

 

रांचीः उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर हादसे का शिकार हुए 15 श्रमिकों के शव बुधवार शाम को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। 7 जनवरी 2021 को ऋषि गंगा प्रोजेक्ट में बीआरओ के तहत सभी श्रमिक काम करने गए थे।

जानकारी के अनुसार, श्रमिको के शव लेने एयरपोर्ट पर उनके परिजन पहुंचे थे। शवों में दुमका के 6, खूंटी के 5, पश्चिमी सिंहभूम के 1 एवं रांची के 2 लोग शामिल है। मौके पर मौजूद कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने सभी श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static