लातेहार में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत

11/30/2020 12:19:06 PM

 

लातेहारः झारखंड में लातेहार जिले के लातेहार-नवादा रोड पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति की मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के भड़गांव निवासी जीतन उरांव (40) अपनी पत्नी नागो देवी (35) के साथ बाइक से हुर गांव अपनी बेटी के ससुराल आए हुए थे। लौटने के क्रम में दंपति एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गए, जिससे जीतन उरांव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां आरंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया। रास्ते में ही महिला ने भी दम तोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static