तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में कोहराम; परिजनों ने स्कूल के बाहर किया हंगामा

Friday, Jul 10, 2026-11:10 AM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले क मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कमलजोर अम्बाटांड तालाब में गुरुवार को डूबने से आठ साल के मासूम बच्चे रेहान की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। हालांकि परिजन शव लेकर वापस अम्बाटाड पहुंच गए और झगरी स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के बाहर हंगामा करने लगे। 

इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आठ साल का रेहान स्कूल आया हुआ था और स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। तो ऐसे में वो स्कूल से कब तालाब चला गया। जबकि बैग स्कूल में ही रखा हुआ था। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षकों के लापरवाही के कारण ही उक्त घटना हुई है, अगर शिक्षक बच्चों पर ध्यान देते तो ऐसी घटना नहीं होती। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static