बाबूलाल मरांडी ने DGP को लिखा पत्र, पुलिस पर भेदभावपूर्ण का लगाया आरोप

6/22/2021 8:12:25 PM

रांचीः झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पुलिस-प्रशासन के भेदभावपूर्ण रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।

मरांडी ने मंगलवार को कहा कि रांची पुलिस ने विगत दिनों किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा द्वारा हुए खेतों में धरना-प्रदर्शन के बाद कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी बनाए जाने वालों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश एवं कांके क्षेत्र के विधायक समरी लाल का भी नाम शामिल है जिन्होंने कांके प्रखंड के सुकुरहुटू में खेतों में उतरकर धरना का नेतृत्व किया था।
PunjabKesari

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो रहा है कि सत्तापक्ष अपने खिलाफ हो रहे विपक्षी आंदोलन को दबाने और धमकाने के लिए पुलिस तंत्र का खुल्लमखुल्ला दुरुपयोग कर रहा है। यह बात और पुख्ता तब हो जाती है जब राज्य की पुलिस का दोहरा चरित्र उजागर होता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि एक तरफ राज्य की सत्ता में भागीदार दल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल जब कोई आन्दोलन या कार्यक्रम करते हैं वहां कोविड नियमों के उल्लंघन पर पुलिस प्रशासन मौन साध लेता है जिसके कई उदाहरण मीडिया में सार्वजनिक हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static