कुंभ स्नान कर लौट रहे यात्रियों से भरी बस की ट्रेलर से टक्कर, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Tuesday, Feb 18, 2025-02:35 PM (IST)

Mahakumbh: झारखंड में भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

हादसे में 1 दर्जन से अधिक यात्री घायल

बताया जा रहा है कि कुंभ स्नान कर पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर लौट रही यात्रियों से भरी बस की ट्रेलर में टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 1 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज धनबाद के SNMMCH में चल रहा है। घायलों में 3 महिला यात्री भी शामिल हैं। बस में करीब 65 यात्री सवार थे। 

बस कुम्भ स्नान कर प्रयागराज यूपी से पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर लौट रही थी। इसी बीच निरसा के तेतूलिया मोड़ कोलकाता मार्ग में बस ने ट्रेलर में टक्कर मार दी इसमें कई यात्रियों के सिर पर भी चोटे आई हैं। घटना के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static