Maha Kumbh 2025: मैं कुंभ जाना चाहता हूं, उस रास्ते में मेरा घर है...महाकुंभ के नाम से 15 साल बाद लौटी शख्स की याददाश्त

Wednesday, Feb 12, 2025-12:28 PM (IST)

Jharkhand News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Mahakumbh2025) के कारण 15 सालों बाद एक शख्स का अपने परिवार के साथ मिलन हुआ। दरअसल, झारखंड के कोडरमा जिले के रहने वाले प्रकाश महतो की 15 वर्षों बाद महाकुंभ का नाम सुनते ही याददाश्त वापस लौटी और उन्हें अपनी पुरानी सारी बातें याद आ गई। इस तरह इतने वर्षों के बाद वह दोबारा अपने परिवार से मिले। वही इस चमत्कारी मिलन के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। 

9 मई 2010 को हुए थे लापता
मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश महतो पश्चिम बंगाल के कोलकाता नगर निगम में काम करते थे। 9 मई 2010 को प्रकाश महतो डयूटी पर गए लेकिन मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह घर का रास्ता भूल गए और घर नहीं पहुंचे। परिवार तथा पुलिस द्वारा उन्हें ढूंढने की बहुत कोशिश की गई लेकिन कामयाबी हाथ नहीं आई। 

महाकुंभ के नाम से लौटी याददाश्त
बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रकाश महतो रानीगंज स्थित एक होटल में काम कर रहे थे। वहीं होटल में महाकुंभ मेले के बारे में बातें की जा रही थी। होटल मालिक सुमित साव ने बताया कि  तभी प्रकाश महतो ने अचानक कहा कि वह कुंभ में जाना चाहते हैं, क्योंकि उनका घर उसी रास्ते में है। यह सुनकर सुमित साव को शक हुआ और उन्होंने प्रकाश से उनके परिवार की जानकारी ली। इसके बाद सुमित ने कोडरमा पुलिस से संपर्क किया और प्रकाश की पहचान की पुष्टि होते ही मरकच्चो थाना को सूचना दी।

परिवार ने मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कर दिया था आवेदन
बताया जा रहा है कि वहीं परिवार ने कुछ देने पहले ही प्रकाश महतो की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन भी कर दिया था। परिवार अब प्रकाश महतो के मिलने की उम्मीद खो चुका था। उनकी पत्नी गीता देवी ने बताया कि प्रकाश महतो  के जाने के बाद मेहनत मजदूरी करके अपने दोनों बच्चों को पाला। वहीं अब दोबारा प्रकाश महतो को पाकर पत्नी बच्चों सहित पूरा परिवार बहुत खुश है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static