राहुल गांधी के हाथों मजबूत इतिहास की नींव पर बुलन्द भविष्य का होगा निर्माण: आलोक कुमार दुबे
Thursday, Sep 07, 2023-06:41 PM (IST)

रांची: भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, फिरोज रिजवी मुन्ना एवं रंजीत महतो के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज शाम 4 बजे विवेकानन्द चौंक डोरंडा से भारत जोड़ो यात्रा निकाली।
हाथों में श्लोगन लिखे हुए महंगाई से नाता तोड़ो भारत जोड़ो, मिले कदम जुड़े वतन, गरीब की थाली की रोटी- बढ़ती महंगाई ने कर दी छोटी, गरीबों को उनका हक दिलाऐंगे - मिलकर महंगाई को हराऐंगे, डरो मत, जोड़ो- जोड़ो भारत जोड़ो पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए भारत जोड़ो यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरकर अम्बेडकर चौंक डोरंडा में समाप्त हुई एवं बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर सभा आयोजित की गई। सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा देश में जिस प्रकार से नफरत का माहौल बना हुआ है, संविधान के विपरीत व्यवस्था काम कर रही है, संवैधानिक संस्थाओं के साथ समझौता किया जा रहा है, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही है, रुपए का अवमूल्यन हो रहा है और बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, इसके खिलाफ मजबूत आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफल रही और इसलिए आज भारत जोड़ो यात्रा में हर वर्ग, धर्म, समुदाय के लोग शामिल हो रहे हैं और ‘नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो' का हमारा अभियान सफल हुआ और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलने जैसा साहसिक और सराहनीय कदम उठाने वाले राहुल गांधी के हाथों मजबूत इतिहास की नीव पर बुलन्द भविष्य का निर्माण होगा।
भारत जोड़ो यात्रा में लालजी प्रसाद, विजय तिर्की, धनंजय पासवान, केशव महतो,साजन अंसारी, प्रेमजीत तिर्की, अमन तिर्की, वीरेंद्र राम, प्रदीप तिर्की, सुषमा बड़ाइक, मंजू देवी, सुमन देवी, किरण तिर्की, निशा देवी, सुमित्रा देवी, मीना तिर्की, सोहरी तिर्की, बंधन टोप्पो, लक्खी चंद महतो, बिपीन कुमार, सुखरु टोप्पो, जलही तिर्की मुख्य रूप से उपस्थित थे।