झारखंड में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत, 1 मई तक मौसम रहेगा कूल-कूल! इन शहरों में होगी बारिश
Saturday, Apr 26, 2025-12:14 PM (IST)

Jharkhand weather: झारखंड में कभी गर्मी तो कभी बारिश का दौर जारी है। कई दिनों से राज्य वासी गर्मी की मार झेल रहे हैं, लेकिन राज्य वासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों का मौसम बदलने वाला है। आज से रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने आज से रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाने, आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में आज से 1 मई तक बारिश की संभावना है। इस दौरान 29 अप्रैल तक के लिए ही आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 6 दिन यानी 1 मई तक मौसम कूल-कूल रह सकता है। वहीं, पलामू और आसपास के जिलों में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल के बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। बीते शुक्रवार की बात करें तो झारखंड के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। मेदिनीनगर सबसे गर्म रहा, जहां 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।