झारखंड में भीषण गर्मी से छात्रों को मिलेगी राहत, झारखंड सरकार ने स्कूली बच्चों के हित में लिया फैसला
Thursday, Apr 24, 2025-05:50 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड में भीषण गर्मी ने कहर बरपाया हुआ है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं, भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार ने स्कूली बच्चों को राहत देने का फैसला किया है।
26 अप्रैल से स्कूल का समय में होगा बदलाव
दरअसल, हेमंत सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया है। यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक विद्यालयों और सभी निजी स्कूलों पर लागू किया जाएगा। 26 अप्रैल 2025 से कक्षा KG से 8वीं तक सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी।
बता दें कि डाल्टनगंज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी का ‘यलो अलर्ट' जारी किया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य भर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी क्षेत्र के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। आनंद ने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र में भी अधिकतम तापमान बहुत अधिक है। राज्य भर में बीते बुधवार को डालटनगंज में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। इसके बाद जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा।