Kal Ka Mausam: झारखंड में तपती गर्मी और उमस से नहीं मिलेगी राहत, जीना मुहाल कर सकती है हीट वेव, अलर्ट जारी

Tuesday, Apr 22, 2025-07:36 PM (IST)

Kal Ka Mausam: झारखंड में तपती गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। भीषण गर्मी लोगों का जीना मुहाल कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानि बुधवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कल यानि 23 अप्रैल को राज्य के उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्म और उमस की स्थिति रह सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।  

PunjabKesari

विभाग ने जारी किया अलर्ट, बारिश देगी राहत 

झारखंड में 25 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने बताया कि, 24 अप्रैल को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान 25 अप्रैल को है जहां हीट वेव लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। वहीं बात करें 26 अप्रैल की तो इस दिन से राहत की बारिश का अनुमान है। विभाग ने 26 अप्रैल को भी हीट वेव की चेतावनी जारी की है। गौरतलब है कि, चिलचिलाती धूप और उमस से जीना मुहाल हो गया है। 26 अप्रैल से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। इस दिन मौसम का मिजाज बदल सकता है। राज्य के उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में तेज हवाओं के झोंके के साथ बारिश हो सकती है। गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Geeta

Related News

static