झारखंड में ठंड का सितम! 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट, गुमला रहा सबसे ठंडा, नेशनल हेल्थ मिशन ने जारी की एडवाइजरी

Saturday, Dec 06, 2025-10:00 AM (IST)

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट दिया है। 

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची, बोकारो, खूंटी और रामगढ़ में शीतलहर का सबसे ज्यादा खतरा है। यहां तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी। 

गुमला रहा सबसे ठंडा

। फिलहाल, पिछले 24 घंटों में तापमान में बड़ी कमी देखी गई है।  गुमला जिले में न्यूनतम तापमान मात्र 5.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो पूरे राज्य में सबसे कम है। वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जिससे दिन और रात के तापमान में भारी अंतर हो गया है। इस कड़कड़ाती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।        

नेशनल हेल्थ मिशन ने जारी की एडवाइजरी

नेशनल हेल्थ मिशन ने भी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों को गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलने, पर्याप्त भोजन करने और यदि सर्दी, जुकाम या फ्लू के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता या डॉक्टर से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ठंड से होने वाली किसी भी गंभीर समस्या जैसे बेहोशी या भाषा लड़खड़ाने की स्थिति में शीघ्र चिकित्सीय मदद लेने की सलाह दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static