ठंड ने कराई तोबा-तोबा! Jharkhand के इस जिले का तापमान पहुंचा 5°C, पूरा शहर बना Shimla; ठंडी हवाओं ने उड़ाए सबके होश
Friday, Nov 28, 2025-12:40 PM (IST)
Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण ठंड ने लोगों की तोबा-तोबा करा दी है। बीते गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हैरान कर देने की बात ये है कि सिमडेगा में पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है।
हिमालय की ठंडी हवाओं ने उड़ाए सभी के होश
सिमडेगा में ठंड के हालात कुछ ऐसे हैं कि शिमला और यहां की ठंडी में फर्क करना मुश्किल हो गया है। मानो पूरा शहर शिमला बना हुआ है। यहां पर पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है। हिमालय की ठंडी हवाओं ने सबके होश उड़ा रखे हैं। यही हाल खूंटी और लोहरदगा जैसे जिलों का भी देखा गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज किया गया है।
अगले पांच दिनों में तापमान में हो सकती वृद्धि
मौसम विभाग के मुताबिक गुमला और खूंटी में तापमान क्रमश: पांच और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोहरदगा और हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 7.3 और 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। रांची में 8.5 डिग्री सेल्सियस, लातेहार में 8.2 डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी सिंहभूम में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।'

