घर में बिजली का काम कर रहा था 27 वर्षाय युवक, तभी लगा जोरदार करंट...हुई दर्दनाक मौत; परिजनों में पसरा मातम

Saturday, Oct 11, 2025-02:37 PM (IST)

Chhapra News: बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत करंट लगने से हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय गांव निवासी हितलाल साह का पुत्र मोहन साह (27) अपने घर में बिजली का काम कर रहा था। इसी दौरान वह करंट लगने से अचेत होकर गिर गया, जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, लेकिन जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static