पटना के बाढ़ स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: खैनी थूकने गया शख्स वंदे भारत से टकराया, मौत

Tuesday, Mar 24, 2026-08:38 PM (IST)

Bihar News: राजधानी Patna के नजदीक स्थित Barh Railway Station पर मंगलवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई। तेज रफ्तार Vande Bharat Express की चपेट में आने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

खैनी थूकने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान भदौर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी मिथिलेश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। घटना प्लेटफॉर्म नंबर दो के पास डाउन लाइन के पोल संख्या 480 के करीब हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह खैनी थूकने के लिए प्लेटफॉर्म से नीचे ट्रैक की ओर उतर गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजर रही थी और वह उसकी चपेट में आ गए।

स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

हादसे के तुरंत बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस ने क्या कहा?

रेल पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला लापरवाही का प्रतीत हो रहा है। अधिकारी का कहना है कि संभवतः यात्री ने ट्रेन की ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से एक बार फिर अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म से नीचे उतरने या ट्रैक पार करने जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें। प्रशासन का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News

static