बिहार में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबने से भाई-बहन समेत 3 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Friday, Mar 27, 2026-11:53 AM (IST)
Chhapra News: बिहार में सारण जिले में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मांझी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सरयू नदी में डूबकर भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मटियार गांव से सात लोग लकड़ी काटने सरयू नदी के उस पार गए थे। पप्पू महतो का पुत्र गुंजन कुमार (10) नदी में पानी पीने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के क्रम में उसकी बहन रजनी कुमारी (12)और बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर निवासी कृष्णा महतो की पुत्री प्रियांशू कुमारी(13) भी गहरे पानी में चली गईं। इस घटना में तीनों लोगों की डूबकर मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- अगले 48 घंटे भारी! इस राज्य में तांडव मचाएगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी
सूत्रों ने यहां बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गौतखोरों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

