छपरा में दर्दनाक हादसा: 17 वर्षीय युवक को यूं खींच ले गई मौत; दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था साहिल

Wednesday, Mar 25, 2026-02:36 PM (IST)

Chhapra News: बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में बुधवार को तालाब में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दिघवारा थाना क्षेत्र के दिघवारा गांव निवासी पप्पू बैठा का पुत्र साहिल कुमार (17) चैती छठ के अवसर पर अपने बुआ के घर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव आया हुआ था। 

आज सुबह के अर्ध्य के बाद गांव के ही कुछ लड़कों के साथ तालाब में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static