पूजा के बाद घर लौट रही दो बहनों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा, एक की दर्दनाक मौत
Friday, Mar 27, 2026-06:31 PM (IST)
Chhapra Road Accident : बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई, तथा एक अन्य घायल हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के भटवालिया गांव निवासी मंटू सिंह की पुत्री खुशी कुमारी (20) अपने चचेरी बहन मुन्नी कुमारी के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया नगरी मोहल्ला में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई करती थी। आज रामनवमी केअवसर पर गांव के समीप स्थित एक मंदिर में दोनों बहन पूजा करने के बाद पैदल ही अपने कमरे के तरफ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें- गैंगस्टर सोनू और सिपाही के वायरल ऑडियो ने मचाया हड़कंप, अनंत सिंह के बाहर आते ही गरमाया माहौल
इस घटना में खुशी कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन मुन्नी कुमारी घायल हो गई। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया है। इस घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

