Gold Price Today: सोना फिर हुआ महंगा! पटना खरीदने से पहले जान लें लेटेस्ट रेट

Friday, Mar 27, 2026-04:38 PM (IST)

Gold Price Today: 27 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव का असर अब बिहार के सर्राफा बाजारों में भी साफ दिख रहा है। सुबह के मुकाबले दोपहर तक रेट में गिरावट जरूर आई, लेकिन कुल मिलाकर बाजार में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे खरीदारों और निवेशकों की नजरें कीमतों पर टिकी हुई हैं।

MCX पर तेजी, लेकिन दिन में आया उतार-चढ़ाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव में आज तेजी देखने को मिली। दोपहर तक कीमत करीब 1,42,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई। इससे साफ है कि वैश्विक बाजार के संकेत अभी भी सोने को मजबूती दे रहे हैं, हालांकि दिन के दौरान थोड़ी गिरावट भी दर्ज की गई।

IBJA के अनुसार आज का ताजा रेट

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार सुबह के समय सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर थीं, लेकिन दोपहर तक इनमें कुछ नरमी आई।

  • 24 कैरेट सोना सुबह करीब 1,46,205 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक घटकर लगभग 1,43,715 रुपये रह गया।
  • 23 कैरेट सोना भी गिरावट के साथ 1,43,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया।
  • 22 कैरेट सोने का भाव घटकर करीब 1,31,643 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
  • 18 कैरेट सोना लगभग 1,07,786 रुपये और 14 कैरेट सोना करीब 84,073 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

पटना समेत बिहार के शहरों में क्या है रेट

बिहार की राजधानी Patna में आज सोने के गहनों का रेट भी अपडेट हुआ है। यहां 24 कैरेट सोना करीब 1,44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना लगभग 1,32,700 रुपये और 18 कैरेट सोना करीब 1,08,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा जैसे शहरों में भी कीमतों में हल्का अंतर के साथ यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिससे पूरे राज्य में सोने का बाजार एक जैसा बना हुआ है।

पिछले दिन के मुकाबले कैसा रहा ट्रेंड

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना करीब 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है, जो घरेलू बाजार को प्रभावित कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News

static