दुल्हन की विदाई कर घर लौट रही थी बारात, पिकअप वाहन ने कार में मारी टक्कर; नवविवाहित जोड़े सहित 6 लोग घायल

Thursday, May 22, 2025-04:23 PM (IST)

Bihar News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले आज यानी गुरूवार अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल यहां शादी के बाद दुल्हन की विदाई कर लौट रहे बारातियों की कार को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें दूल्हा दुल्हन सहित 6 लोग घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार, जौक्टया ग्रामीण बैंक के पास नेशनल हाइवे 727 की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज यानी गुरूवार अहले सुबह विदाई के बाद बारात दूल्हा-दुल्हन और अन्य लोगों के साथ वापस घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की गाड़ी के साथ भिंड़त हो गई। वहीं इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 6 लोग घायल हो गए। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पिकअप और कार को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static